प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 29, 2019

प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया



  • 08:40 pm शुक्रवार 29 नवंबर, 2019




नई दिल्ली लोकसभा में विवादित बयान के लिए माफी मांगने के बाद भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने खुद को 'आतंकवादीÓ कहने वाले बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेष अधिकार हनन का नोटिस दिया है।आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रज्ञा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कार्यालय को यह नोटिस सौंपा है। इससे पहले उन्होंने लोकसभा में अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए शुक्रवार को सदन में दो बार माफी मांगी और कहा कि उन्होंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त नहीं कहा था तथा उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। गौरतलब है कि प्रज्ञा ने बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान उस वक्त विवादित टिप्पणी की थी जब द्रमुक सदस्य ए राजा बोल रहे थे। प्रज्ञा की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं किया गया था। प्रज्ञा के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरूवार को ट्वीट किया था, ''आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया। यह भारत के संसद के इतिहास का एक दुखद दिन है।''


Post Top Ad