हैदराबादः जहां हुई थी महिला डॉक्टर की हत्या, वहां मिली एक और महिला का जली हुई लाश - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 30, 2019

हैदराबादः जहां हुई थी महिला डॉक्टर की हत्या, वहां मिली एक और महिला का जली हुई लाश



  • 09:39 am शनिवार 30 नवंबर, 2019




शमशाबादः हैदराबाद में एक महिला डाक्टर से दरिंदगी के मामले ने जहां सबको हैरान कर दिया वहीं ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। शमशाबाद में एक और महिला का जला हुआ शव मिला है। दरअसल यह वही इलाका कहा जा रहा है जहां पर कुछ समय पहले ही एक महिला डॉक्टर का रेप के बाद जला हुआ शव मिला था। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में एक और जली हुई लाश के मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। महिला की उम्र 35 के आसपास बताई जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है।हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर केस पर देश भर में छिड़ी बहस के बीच शुक्रवार शाम इस महिला का शव बरामद होने के बाद हैदराबाद के प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। महिला का शव बरामद होने की पुष्टि करते हुए साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने कहा कि शव शमशाबाद क्षेत्र के बाहरी इलाके में बरामद किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि महिला का शव बरामद किए जाने के बाद पुलिस ने इसे अटॉप्सी के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा है। इसके अलावा संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला दर्ज करते हुए अब केस की जांच शुरू की गई है।





पूरा मामलाइससे पहले 27 साल की महिला पशु चिकित्सक का शव एक टोल प्लाजा के पास मिला और महिला डॉक्टर के बारे में कहा गया है कि वह बीते बुधवार को कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय गई थी। उसके बाद महिला डॉक्टर ने अपनी स्कूटी को शादनगर के टोल प्लाजा के पास ही पार्क कर दिया था और रात में जब वह वापस लौटी तो उनकी स्कूटी पंक्चर मिली। उसके बाद महिला डॉक्टर ने अपनी बहन को फोन किया और इसके बारे में जानकारी दी और महिला डॉक्टर ने अपनी बहन से कहा कि, ''उसे डर लग रहा है। इस पर बहन ने महिला डॉक्टर को टोल प्लाजा जाने और कैब से आने की सलाह दी थी।''खबरों के मुताबिक महिला डॉक्टर ने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने मदद की पेशकश की है और थोड़ी देर बाद कॉल करती हूं लेकिन उसके बाद महिला डॉक्टर का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ हो गया। इस मामले में सुबह शादनगर के अंडरपास के पास उसकी जली हुई लाश मिली और अब उसके चार आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है।





 


Post Top Ad