ये कंपनी लांच करने जा रही अनोखा स्कूटर, आगे दो पहिए पीछे एक 05:41 pm मंगलवार 29 अक्टूबर, 2019  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 29, 2019

ये कंपनी लांच करने जा रही अनोखा स्कूटर, आगे दो पहिए पीछे एक 05:41 pm मंगलवार 29 अक्टूबर, 2019 


नई दिल्ली  जानी-मानी कंपनी यामाहा कंपनी अपनी अपनी स्पोर्ट्स बाइक्स के लिए जाने जाती है, जिसने अब तक एक से बढ़कर एक शानदार लुक वाली बाइक बाजार में उतारी है। इस बार कंपनी बिल्कूल ही नया कारनामा करने जा रही है। कंपनी जल्द तीन पहिये वाली स्कूटर लॉन्च करने जा रही है, जो लोगों को अपनी  ओर आकर्षित करेगा। दरअसल, यामाहा का यह तीन पहिये वाला स्कूटर अपने आप में खास है क्योंकि इस तीन पहिये वाले स्कूटर में दो पहिये पीछे नहीं आगे है और एक पहिया पीछे है। यानी इस खास स्कूटर में दो पहिये आगे और एक पहिया पीछे है। यामाहा ने इस तीन पहियों वाले स्कूटर का नाम Tricity300 दिया है।Tricity300 में फ्रंट में दो पहिये लगे हैं। कंपनी ने अर्बन मोबिलिटी को ध्यान में रखते हुए इसे खासतौर पर डिजाइन किया है। बता दें, कंपनी ने टोक्यो मोटर शो 2019 में इस स्कूटर को शोकेस किया था। यह स्कूटर 3CT के कॉन्सेप्ट पर आधारित है।हालांकि यामाहा ने इसके स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि अगले महीने इटली के मिलान में होने वाले EICMA मोटर शो में इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। यह तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।यामाहा ट्राइसिटी 300 भारत में लॉन्च होगा या नहीं, इसको लेकर भी अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। Tricity 300 की पूरी डीटेल 4 नवंबर तक पता चलेगी, जब यह यूरोपियन मार्केट में लॉन्च होगी। खबर है कि Tricity300 का वजन करीब 239 किलोग्राम है।



Post Top Ad