अपराध जगत की प्रमुख खबरें 31 अक्टूबर 2019* - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 31, 2019

अपराध जगत की प्रमुख खबरें 31 अक्टूबर 2019*

📰 *महाराष्ट्र में13 साल के लड़के ने 5 साल की  चचेरी बहन की दुष्कर्म के बादहत्या की* - महाराष्ट्र में पुलिस ने बुधवार को एक 13 साल के लड़के को हिरासत में ले लिया है। उसपर आरोप है कि उसने कथित तौर पर अपनी पांच साल चचेरी बहन की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी है। जो 27 अक्टूबर से लापता थी। 


📰 *हरदोई 👉में युवती ने पड़ोसी युवक पर शादी 🗣️का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप* - हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है


📰 *यूपी 🗣️में दलित महिलाओं को मंदिर में घुसने सेरोकने का वीडियो हुआ वायरल, मामला हुआ दर्ज* - उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वाल्मीकि समुदाय की महिलाओं के एक समूह को कथित तौर पर मंदिर में घुसने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो 25 अक्टूबर को रिकॉर्ड किया हुआ लग रहा है।


📰 *उत्तराखंड 👉में पिथौरागढ़ में ट्रिपल मर्डर का खुलासा, गिरफ्तारी के बाद नेपाली युवक ने कबूला जुर्म* - उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 26 अक्तूबर की रात हुए ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा पुलिस ने बुधवार को कर दिया। इस मामले में नेपाल के बैतड़ी जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी धन बहादुर बोरा ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। 


📰 *कमरे में सो रही थी बेटी, चादर हटाई तो पिता के उड़ गए होश, बुलानी पड़ी पुलिस* - कुरुक्षेत्र नगर के धोबी मोहल्ला में विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया और महिला को मारने के बाद शव को ऐसे ढक दिया जैसे वह सो रही हो


📰 *हरियाणा👉 में पलवल में पुलिस और 👤बदमाशों के बीच जबरदस्त🗣️मुठभेड़* - फरीदाबाद से सटे पलवल में गुरुवार सुबह पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आज पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें होडल के गांव भुलवाना का मोस्टवांटेड बदमाश गुड्डू ढेर हो गया। 


📰 *मोहाली में बर्थडे केक खिलाने के बहाने 10 साल की बच्ची को पहले बंधक बनाया और फिर दुष्कर्म* - मोहाली फेज-एक के अधीन आते एरिया में 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची को 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। वहीं दो लड़कियों से शारीरिक छेड़छाड़ की कोशिश भी की गई। 


📰 *निर्भया👉 के हत्यारों को नोटिस, दया याचिका 🗣️दाखिल नहीं की तो फांसी पर होगा 👤अमल* - निर्भया कांड के आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली 'सजा-ए-मौत' कभी भी अमल में लाई जा सकती है, अगर उन्होंने सात दिन के अंदर राष्ट्रपति के यहां दया याचिका दाखिल नहीं की। इस बाबत तिहाड़ जेल प्रशासन ने बाकायदा चारों आरोपियों को लिखित में नोटिस थमा कर चेतावनी दे दी है। 


Post Top Ad