सबसे ज्यादा प्लास्टिक कचरा जमा कराने वालों को मिलेगा ये बड़ा इनाम, मुख्यमंत्री भी करेंगे श्रमदान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 29, 2019

सबसे ज्यादा प्लास्टिक कचरा जमा कराने वालों को मिलेगा ये बड़ा इनाम, मुख्यमंत्री भी करेंगे श्रमदान

लखनऊ प्लास्टिक का उपयोग रोकने को लेकर नगर निगम अब उन लोगों को पुरस्कृत भी करेगा जो गांधी जयंती पर सबसे अधिक प्लास्टिक कचरे का श्रमदान करेंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक से शहर को मुक्त कराने के लिए नगर निगम की ओर से दो अक्तूबर को गोमती नगर के 1090 चौराहे सहित शहर में अलग-अलग बीस स्थानों पर विशेष आयोजन किया जाएगा।



गोमती नगर में होने वाले प्लास्टिक कचरा श्रमदान कार्यक्रम में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और कानून मंत्री बृजेश पाठक भी भागीदारी निभाएंगे।नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि इस विशेष आयोजन में कार्यक्रम स्थलों पर शहरवासी जाकर अपने घर का प्लास्टिक कचरा जमा कर सकेंगे। वहां पर उनसे एक फॉर्म भरवाया जाएगा और फोटो खींची जाएगी।तीन अक्तूबर को उन लोगों के बीच लकी ड्रॉ किया जाएगा, जिन्होंने गांधी जयंती पर अपने घर का प्लास्टिक कचरा नगर निगम को दिया और शपथ ली है कि वह प्लास्टिक का उपयेाग नहीं करेंगे। इस विशेष आयोजन में शहरवासियों को जागरूक करने के लिए कपड़े व जूट के बैग भी बांटे जाएंगे।



पहला पुरस्कार 25 हजार रुपये


नगर आयुक्त ने बताया गांधी जयंती पर जो शहरवासी अपने घर का कचरा नगर निगम के चिन्हित स्थलों पर जाकर जमा करेंगे उनको ड्रॉ के जरिए पुरस्कृत किया जाएगा।पहले स्थान पर आने वाले को 25 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले को 15 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।



Post Top Ad