मां वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को रेलवे का तोहफा, ट्रायल के लिए रवाना हुई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार 28, सितंबर 2019  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 28, 2019

मां वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को रेलवे का तोहफा, ट्रायल के लिए रवाना हुई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार 28, सितंबर 2019 


नई दिल्ली: वैष्णों देवी जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट जानकारी दी है कि नई दिल्ली और कटरा के बीच 3 अक्टूबर से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। गोयल ने कहा है कि गृह मंत्री अमित शाह इस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। शनिवार को यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अंतिम ट्रायल के लिए रवाना हुई।ट्रायल के लिए ट्रेन सुबह 6 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कटरा के लिए रवाना हुई। सुबह 8.10 बजे अंबाला स्टेशन पर पहुंची। यहां पर दो मिनट के स्टापजे के बाद ट्रेन अंबाला से चल दी। इसके बाद ट्रेन 9.20 बजे करीब लुधियाना स्टेशन पर पहुंची। जम्मू स्टेशन पर यह ट्रेन करीब 12.40 बजे पहुंच गई। ट्रेन का कटरा पहुंचने का समय दोपहर करीब दो बजे का है।वापसी में ट्रेन दोपहर 3 बजे कटरा से दिल्ली के लिए चलेगी। यहां से ये ट्रेन जम्मू शाम 4.13 बजे पहुंचेगी। दो मिनट रुक कर ये ट्रेन लुधियाना के लिए रवाना होगी। यहां ये ट्रेन शाम 7.32 बजे पहुंचेगी। यहां ये ट्रेन दो मिनट रुकेगी। यहां से ये ट्रेन लुधियाना के लिए रवाना होगी और ये ट्रेन यहां 8.48 बजे पहुंचेगी। दो मिनट रुक कर ये ट्रेन रात 11 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।दिल्ली-कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में कुछ संशोधन किए गए हैं। इसमें अधिक आरामदायक सीटें होने के साथ ही पैंट्री में अधिक जगह होगी। इसके लिए बोली लगाई जाने की प्रक्रिया अगले महीने शुरू होगी। कम ऊर्जा खपत और कम वजन होने के चलते यह डिब्बे स्लीपर कोच के लिए भी फिट होंगे। उन्‍होंने कहा कि दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस, जो व्‍यस्‍त ट्रैफिक दिल्ली-कटरा मार्ग पर चलेगी।





 




Post Top Ad