दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का 77 साल की उम्र में निधन, 'शोले' में 'कालिया' के किरदार से हुए थे मशहूर सोमवार 30 सितंबर 2019 - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 30, 2019

दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का 77 साल की उम्र में निधन, 'शोले' में 'कालिया' के किरदार से हुए थे मशहूर सोमवार 30 सितंबर 2019


नई दिल्ली  बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का आज सुबह 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अभिनेता ने मुंबई के अपने घर में अंतिम सांस ली। विजू खोटे ने फिल्म 'शोले' में 'कालिया' का किरदार निभाया था। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काम किया है।





विजू खोटे ने अपने करियर की शुरुआत साल 1964 में की। 'शोले' के अलावा फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में उनके किरदार 'रॉबर्ट' को आज भी याद किया जाता है। निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 3' में भी वो नजर आ चुके हैं। फिल्म में उन्होंने शम्भू काका का किरदार किया था। अपने करियर में विजू खोटे ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा विजू खोटे थियेटर में भी सक्रिय रहे। मराठी थियेटर में उन्होंने कई साल काम किया है। 




Post Top Ad