देश की अभी तक  की प्रमुख खबरें 30 सितम्बर 2019* - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 30, 2019

देश की अभी तक  की प्रमुख खबरें 30 सितम्बर 2019*

📰 *अगर👉 कश्मीर को किसी ने🤜 डिस्टर्ब किया तो हमारे जवान डटे हुए हैं: अमित शाह* - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में त्वरित कार्य बल के 27वें स्थापना दिवस में हिस्सा लिया। शाह परेड में शामिल हुए और निरीक्षण किया। इसी दौरान सम्बोधन में उन्होंने यह बात कही।


📰 *आईएनएक्स मीडिया केस: अभी तिहाड़⛓️ में ही रहेंगे चिदंबरम* - आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की जमानत याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। चिदंबरम फिलहाल जेल में ही रहेंगे। 


📰 *एआईएफ चीफबनते ही भदौरिया🗣️ ने पाकिस्तान को दी चेतावनी* - राफेल लड़ाकू विमान खरीद टीम के चेयरमैन भी रहे एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया ने सोमवार को भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि राफेल के कारण भारत चीन और पाकिस्तान पर भारी पड़ेगा


📰 *पंजाब के👉 4 शहरों में आतंकी हमले का अलर्ट जारी* - इसमें अमृतसर, पठानकोट, बाटला और गुरदासपुर शामिल हैं। आत्मघाती हमले की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पंजाब पुलिस को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।


📰 *उड़ान भरने✈️ के 15 मिनट⏱️ बाद विमान में लगी आग* - इस विमान में गोवा के पर्यावरण मंत्री निलेश काबराल भी सवार थे। उन्होंने कहा कि'पायलट ने तुरंत बाएं इंजन को बंद किया और विमान को वापस गोवा ले गए। उस वक्त विमान में 180 यात्री सवार थे। 


📰 *बिहार में बाढ़: तीन दिन🗓️ से घर में फंसे थे उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी* - बिहार में पिछले चार दिनों से हो रही भारी बारिश ने लोगों को बेहाल कर रखा है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी तीन दिन से अपने पुश्तैनी घर में फंसे हुए थे, जिनका सोमवार की दोपहर रेस्क्यू कराया गया।


📰 *एनसीपी की उम्मीदवार🙍‍♀️ ने पार्टी छोड़ थामा भाजपा का दामन* - विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। ताजा कड़ी में बीड से राकांपा नेता नमिता मुदंडा ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। 


📰 *मोदी के मंत्री बोले- बिहार की बाढ़ के लिए हथिया नक्षत्र दोषी* - बिहार बाढ़ के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने हथिनी नक्षत्र को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने विपक्ष को पाप का भागी बताया। चौबे के बयान पर अब बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने तंज कसा है।


📰 *डीके शिवकुमार की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट का ईडी को नोटिस* - मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी। 


📰 *मनोज तिवारी🗣️ ने कहा, 'पूर्वांचल के लोगों के प्रति घृणा का भाव👊 दिखाता है केजरीवाल का बयान'🗣️* - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बिहार के लोगों पर दिए विवादित बयान को लेकर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।


📰 *यूपी: गांधी जयंती पर पहली बार लगातार 48 घंटे⏱️ चलेगी विधानसभा* - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर से लगातार 48 घंटे तक आयोजित होने वाले यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र चलेगा। 


📰 *महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना👉 लड़ेगी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव🗳️* - महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेगी। ठाकरे ने कहा कि हम चुनाव लड़ेंगे और चुनाव जीतेंगे भी। 


📰 *पश्चिम बंगाल:  मिदनापुर में यात्रियों से भरी नाव पलटी* - पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में बड़ा हादसा हो गया है। ईस्ट मिदनापुर में रूपनारायण नदी में एक नाव पलट गई जिसमें 35 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हाई टाइड की वजह से ये नाव पलट गई। 


Post Top Ad