साइबर थानों के अपराधों का रजिस्ट्रेशन व जांच आई जी, साइबर क्राइम करेंगे - अवनीश कुमार अवस्थी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 30, 2019

साइबर थानों के अपराधों का रजिस्ट्रेशन व जांच आई जी, साइबर क्राइम करेंगे - अवनीश कुमार अवस्थी

 

लखनऊ 30 अगस्त2019। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने आज यहां बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के अधीन स्पेशल टास्क फोर्स उत्तर प्रदेश पुलिस के पर्यवेक्षण और नियंत्रण के अंतर्गत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन गोमती नगर के अधिकारिता के भीतर पड़ने वाले लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर जोन के जनपदों एवं साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन जन सुविधा केंद्र सेक्टर 36 गौतम बुध नगर की अधिकता के भीतर पढ़ने वाले बरेली और आगरा जोन के जनपदों में अपराधों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है।


       उन्होंने कहा कि उक्त दोनों साइबर थाना का पर्यवेक्षण, उत्तर प्रदेश पुलिस के स्थान पर अब महानिरीक्षक साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश के द्वारा करने का निर्देश प्रदान किया गया है। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने उक्त दोनों साइबर थाना का पर्यवेक्षण व नियंत्रण स्पेशल टास्क फाॅर्स उत्तर प्रदेश पुलिस के स्थान पर महानिरीक्षक साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश के द्वारा करने के निर्देश सम्बंधित का निर्गत कर दिया है। 



Post Top Ad