अपराध जगत की प्रमुखखबरें 29 अगस्त 2019* - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 29, 2019

अपराध जगत की प्रमुखखबरें 29 अगस्त 2019*

📰 *पादरीपर दुष्कर्म का आरोप, 🗣️उसी के घर से इस हाल में मिली नाबालिग* - पंजाब में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने वाले आरोपी पादरी को थाना भैणी मीयां खां की पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के पश्चात 14 दिन के न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल गुरदासपुर में भेज दिया है। 


 *👉बुलंदशहर के पूर्व डीएम अभय सिंह तीन आईएएसभ्रष्टाचार में शामिल* - उत्तर प्रदेश में अवैध खनन मामले में बुलंदशहर के पूर्व जिलाधिकारी अभय सिंह समेत तीन आईएएस भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने अपने जांच में आईएएस अभय सिंह, विवेक कुमार और डीएस उपाध्याय को प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार में शामिल पाया है। 


📰 *3 साल की बच्‍ची को अगवा कर 19 साल के युवक ने किया रेप - महाराष्‍ट्र के पुणे में 3 साल की लड़की का अपहरण कर 19 साल के लड़के ने बलात्कार किया। बच्ची मंगलवार दोपहर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के कोच के अंदर घायल अवस्था में मिली और शाम को दम तोड़ दिया।


📰 *👭कश्मीरी लड़कियों से शादीरचाकर बुरे फंसे बिहार के 2 युवक⛓️* - बिहार के रहने वाले दो भाइयों को कश्मीर की लड़कियों से शादी रचाना काफी महंगा पड़ा है। ये दोनों भाई अब कश्मीर पुलिस की गिरफ्त में हैं। इन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। मामला सुपौल जिले से जुड़ा है, जहां कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से दो लड़कियों को बरामद किया है।


 *👉हरियाणा में टोल प्लाजा पर एक कार ड्राइवर ने महिला कर्मचारी से की मारपीट🤛* - हरियाणा के खेरकी धौला टोल प्लाजा पर एक कार ड्राइवर ने टोल कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। दरअसल ड्राइवर और टोल कर्मचारी के बीच टोल चार्ज को लेकर बहस हो गई थी। 


 *👉दिल्ली में 88 साल की ड्रगतस्कर हेरोइन के साथ गिरफ्तार ⛓️* - दिल्ली पुलिस ने बुधवार को 88 साल की एक महिला तो ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान राजरानी टोपली के तौर पर हुई है। पुलिस ने टोपली के पास से 16 ग्राम हीरोइन बरामद की है, जिसे वह बेचने जा रही थी


📰 *छात्रसंघ चुनाव के नतीजों की घोषणा 🗣️के बाद बीकानेर में युवक पर जानलेवाहमला* - राजस्थान के बीकानेर शहर में बुधवार रात को डूंगर काॅलेज के एक छात्र पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। उसके हाथ-पैर तोड़े दिए और सिर पर वार कर मार डालने की कोशिश की। यह हमला तब हुआ जब छात्र कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद अपने कमरे पर पहुंच कर सो रहा था। 


 *👉इंडियन एयरफोर्स के जवान ने कसौली एयरफोर्स स्टेशन में खुद को मारी गोली* - इंडियन एयरफोर्स के जवान ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि 24 साल के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की। 


Post Top Ad