आठ सदस्यीय केन्द्रीय टीम ने लिया दरभंगा के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 31, 2019

आठ सदस्यीय केन्द्रीय टीम ने लिया दरभंगा के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा

शनिवार 31 अगस्त 2019 : आठ सदस्यीय केंद्रीय टीम ने शनिवार को जिले में बाढ़ से हुई क्षति का जायजा लिया। टीम के सदस्य अलग-अलग ग्रुपों में बंटकर सुबह करीब 11 बजे जिला अतिथि गृह से निकले। उन्होंने मनीगाछी, अलीनगर, तारडीह, गौड़ाबौराम, घनश्यामपुर, बिरौल, सिंहवाड़ा, हनुमाननगर आदि प्रखंडों में बाढ़ से हुई क्षति का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने पीड़ितों से बाढ़ राहत राशि और बाढ़ के दौरान चलने वाले सामुदायिक किचेन की जानकारी ली। कई लोगों ने अब तक राहत राशि नहीं मिलने की शिकायत की। टीम के सदस्यों ने स्कूलों में पहुंचकर सामुदायिक किचेन में कितने लोगों ने भोजन किया, इसका भी आंकड़ा लियाप्रखंड प्रशासन से यह भी जानकारी ली कि अब तक कितने लोगों को बाढ़ राहत की राशि मिली है। बाढ़ के दौरान चली स्वास्थ्य सेवा के बारे में भी जानकारी ली।बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों का निरीक्षण किया। उनके साथ डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम, डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो, सदर एसडीओ राकेश गुप्ता और जिला व प्रखंड के अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।


Post Top Ad