उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ हादसा, मां-चाची की मौत, अखिलेश ने की सीबीआई जांच की मांग - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 28, 2019

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ हादसा, मां-चाची की मौत, अखिलेश ने की सीबीआई जांच की मांग

रविवार 28 जुलाई 2019 भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता की कार व ट्रक में भीषण टक्कर हो जाने से हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस इस मामले में हत्या की साजिश और हादसा दोनों मानकर जांच कर रही है।रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र की अटौरा चौकी के अंतर्गत सुल्तानपुरखेड़ा मोड़ पर रविवार दोपहर कार व ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।



टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पुष्पा सिंह (40) पत्नी महेश सिंह, निवासी माखी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।




जिस ट्रक से कार की टक्कर हुई है उस ट्रक पर सिर्फ यूपी 71 लिखा हुआ है। बाकी पूरी प्लेट को नंबर छुपाने के लिए काले रंग से रंग दिया गया है। 

बता दें कि, विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर उनके गांव की युवती ने रेप का आरोप लगाया था। मामले में सीबीआई जांच चल रही है। युवती के चाचा को एक दूसरे मामले में जेल भेजा गया है। वह रायबरेली जेल में बंद है। रविवार को पीड़िता व कई अन्य रायबरेली जेल महेश से मिलने जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।




उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हादसे की सीबीआई जांच कराई जाए: अखिलेश सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्नाव की रेप पीड़िता के साथ रायबरेली जाते समय हुए हादसे को गंभीर घटना बताया है। कहा है कि इसके पीछे उसकी हत्या की आशंका भी हो सकती है। उन्होंने हादसे की सीबीआई जांच कराने की मांग की।



अखिलेश ने कहा कि रेप पीड़िता जेल में अपने चाचा से मिलने के लिए अपनी मां, चाची और वकील के साथ कार से उन्नाव से रायबरेली जा रही थी। रेप पीड़िता व वकील गंभीर हैं, जबकि उसक मां और चाची की मृत्यु हो गई है। कहा कि इस रेप केस में भाजपा विधायक आरोपी हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार है। उन्होंने घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। अपराधी बेखौफ हैं। सीबीआई जांच से ही इस हादसे पर से पर्दा उठ सकेगा। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव के निर्देश पर विधान परिषद सदरस्य आनंद भदौरिया, सुनील सिंह यादव साजन और उदयवीर सिंह ने ट्रामा सेंटर जाकर घायलों का हालचाल लिया। घायलों के इलाज का पूरा खर्च समाजवादी पार्टी वहन करेगी।




Post Top Ad