अपराध जगत की प्रमुख खबरें 30 जुलाई 2019* - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 30, 2019

अपराध जगत की प्रमुख खबरें 30 जुलाई 2019*

📰 *युवक की हत्या कर खुद थाने पहुंची महिला, बोली- बेटी को मारकर, मेरा रेप करना चाहता था* - महिला ने अपने पड़ोसी की हत्या की बात कबूलते हुए बताया कि उसने ये कदम तब उठाया जब उसके साथ बलात्कार और उसकी 6 साल की बेटी की हत्या की कोशिश की गई।                                                  👉सब-इंस्पेक्टर बहू ने की सास की बेरहमी से पिटाई* - मध्य प्रदेश के इंदौर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, यहां एक बहू ने ही अपनी मां समान सास की बेरहमी से पिटाई की। प्रभा चौहान सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक, का आरोप है कि उनकी बहू श्रद्धा पवार ने उनकी 28 और 29 जुलाई की रात को बेरहमी से पिटाई की।


*👉तिरुनेलवेली ट्रिपल मर्डर:पुलिस ने डीएमके नेता के बेटे को किया⛓️गिरफ्तार* - तमिलनाडु के तिरुनेलवेली ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा हो गया है। इस मामले में पुलिस ने डीएमके नेता के बेटे कार्तिकेयन को गिरफ्तार किया है। डीएमके की पूर्व मेयर, उनके पति और नौकरानी की हत्या कर दी गई थी। 


 *😳पंजाब में तेजधार हथियारों से एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्‍या* - तरनतारन के सरहदी गांव नोशेहरा ढाला में दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया गया। यहां रहने वाले किसान जोगिंदर सिंह के घर में घुसकर उसकी उसके छोटे बेटे और बेटी की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। 


 *👉वाराणसी में झुलसे किशोर की इलाज के दौरान मौत, पिता का आरोप- 'जय श्रीराम' न 🗣️बोलने पर लगाई बेटे को आग* - उत्तर प्रदेश के चंदौली में सैयदराजा नगर से सटे छतेमपुर गांव के समीप रविवार सुबह 5.20 बजे टहलने निकले किशोर को कुछ अराजक तत्वों ने जला दिया, जिसका इलाज वाराणसी के शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब 7.50 बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।


📰 *पुणे में मां ने तीन बच्चों के साथ लगाई थी फांसी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज✍️खुलासा* - पुणे में 28 वर्षीय महिला और उसके तीन बच्चों का शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला था, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।शवों की ऑटोप्सी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि दो लड़कियां जिनकी उम्र 9 वर्ष और 7 वर्ष थी उनके साथ यौन शोषण किया गया था। *👉बीएसपी के पूर्व नेता की अज्ञात लोगों ने की गोली मारकर हत्या* - एक पूर्व नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना अलवर के बेहरोर की है। पुलिस ने बताया बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व नेता जसराम गुर्जर की कल अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। 


📰 *तमिलनाडु में बोर्डिंग स्कूल में छात्र ने की सहपाठी की हत्या, आरोपी ⛓️ गिरफ्तार* - तमिलनाडु के कोडाइकनाल में मंगलवार को एक छात्र की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले 10वीं के छात्र ने ही अपने सहपाठी की लड़ाई के बाद हत्या की। दोनों छात्र बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में साथ रहते थे।


Post Top Ad