नुसरत जहां की शादी अवैध हैं, शाही इमाम ने दिया बड़ा बयान, फ़तवा हुआ जारी  30 जून रविवार, 2019  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 30, 2019

नुसरत जहां की शादी अवैध हैं, शाही इमाम ने दिया बड़ा बयान, फ़तवा हुआ जारी  30 जून रविवार, 2019 

 


दिल्ली: (NKB) बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां संसद में शपथ लेते ही विवादों में घिर गई थीं। नुसरत पर देवबंद के धर्मगुरुओं ने फतवा जारी कर दिया था। उनका कहना है कि मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिम लड़कों से ही निकाह करना चाहिए। वहीं अब फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि इस्लाम के अनुसार यह शादी मान्य नहीं है।               शाही इमाम ने कहा- 'मुझे नहीं पता फतवे में क्या लिखा है लेकिन इस्लाम सिंदूर की अनुमति नहीं देता है। यह इस्लाम की संस्कृति नहीं है, यह शादी नहीं बल्कि दिखावे का रिश्ता है। मुसलमान और जैन दोनों इसे विवाह नहीं मानेंगे। अब वह ना तो मुसलमान है और ना ही जैन। उसने बड़ा अपराध किया है, ऐसा नहीं करना चाहिए था।'                                  इमाम ने कहा कि मुल्लिम सिर्फ मुस्लिम से शादी कर सकते हैं। वह एक अभिनेत्री हैं और सिनेमा में लोग धार्मिक प्रथाओं की परवाह नहीं करते। वह बस वही करते हैं जो उनका मन करता है। आपको बता दें, नुसरत जहां को लेकर बवाल उस वक्त शुरू हुआ था जब वह संसद में शपथ लेने गई थीं। नुसरत संसद में मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और साड़ी पहने हुई थीं। जिसके बाद देवबंद के धर्मगुरुओं फतवा जारी कर दिया।



Post Top Ad