शनिवार, 29 जून 2019मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ सहारनुपर पहुंच गए हैं। सीएम योगी ने सबसे पहले जिला अस्पताल में इमरजेंसी, फिर आईसीयू और फिर बच्चा वार्ड में का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में ग्राम खेड़ी की सात साल की बच्ची (सना) का हाल जाना और उससे बातचीत की। सना खेड़ी के कक्षा तीन की छात्रा। इसके बाद सीएम योगी ने नवादा रोड पर गौशाला का निरीक्षण किया। वहीं जिला अस्पताल और गौशाला का निरीक्षण करने के बाद अब मुख्यमंत्री योगी सर्किट हाउस पहुंच गए हैं।वहीं सीएम योगी के दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। पूरे मेरठ जोन के नौ जिलों से पुलिस बल मंगाया गया है। छह कंपनी पीएसी, एक हजार सिविल पुलिसकर्मियों के अलावा यातायात पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिसकर्मी भी बुलाए गए हैं। मुख्यमंत्री के सर्किट हाउस पहुंचने तक पूरे रास्ते पर जगह-जगह सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इस दौरान बेरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोका गया। उधर, दिल्ली रोड पर एक घंटे तक यातायात रोक दिया गया।
सर्किट हाउस रोड पर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती है। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए शहर की यातायात पुलिस के अलावा मेरठ जोन के सभी नौ जिलों से भी यातायात पुलिसकर्मी, महिला पुलिसकर्मी एवं लगभग एक हजार सिविल पुलिस कर्मियों को बुलाया गया। साथ ही छह कंपनी पीएसी की लगाई गईं हैं।
पांच जोन और 12 सेक्टर बनाए गए
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम क्षेत्र को पांच जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। पांच जोन के लिए पांच एएसपी को प्रभारी बनाया गया है। प्रत्येक सेक्टर के लिए 12 डीएसपी लगाए गए हैं। 15 एसएचओ, 50 यातायात पुलिस कर्मी, छह कंपनी पीएसी, 1000 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। पूरे जोन के नौ जिलों की फोर्स को लगाया गया है।