बहराइच। राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल के द्वारा सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया गया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 30, 2019

बहराइच। राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल के द्वारा सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया गया


बहराइच नगर पालिका द्वारा निर्मित पिंक ट्वायलेट सामुदायिक ट्वायलेट पानी टंकी चैराहे के निकट महिला डिग्री काॅलेज के पास उ0प्र0 सरकार की राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) बेसिक शिक्षा, बाल विकास, पुष्टाहार, राजस्व एवं वित्त (एम0ओ0एस) अनुपमा जायसवाल जी के द्वारा लोकार्पण किया गया।              पिंक ट्वायलेट केवल महिलाओं के लिये बनाया गया है। इसको बनाने में इस बात का विशेष ध्यान दिया गया है कि यह शौचालय महिला विद्यालय के निकटतम इसलिये रखा गया है कि महिलायें इसका पूर्णतः उपयोग कर सके। इसके अतिरिक्त अन्य 4 सामुददायिशौचालय का भी शिलान्यास किया गया।




लोकार्पण के दौरान मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के स्वप्न स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत का एक हिस्सा है मंत्री जी ने कहा कि नगर पालिका द्वारा यह अनूठी पहल है जो महिलाओं की सुरक्षा व स्वास्थ्य दोनो का ध्यान रखकर बनाया गया है जब महिलायें घर से निकलती है अगर उनको कोई नेचुरल काॅल आ जाये तो उन्हे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है परन्तु अब इस मार्ग पर चलने वाली महिलाओं का इस समस्या से निजात मिलेगा क्योकि कभी-कभी नेचुरल काॅल को रोकना महिलाओं के लिये हानिकारक होता है इससे वह अस्वस्थ्य भी हो जाती हैं क्योकि घर पहुचने में अगर देरी हो तो महिलाओं काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है यह पिंक ट्वायलेट महिलाओं को आसानी से सुविघायें प्रदान करायेगा और सुरक्षा का भी भरपूर इन्तजाम वहां मौजूद है।                           पिंक ट्वायलेट में दो महिला सफाईकर्मी हमेशा मौजूद रहेंगी और इस शौचालय के उपयोग पर किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं पड़ेगा शौचालय के निकटतम एक पुलिस चैकी भी मौजूद है जिससे महिलाओं को असुरक्षा महसूस नहीं होगी। प्रधानमंत्री जी का स्वप्न स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत साकार होता दिख रहा है बहराइच नगर पालिका द्वारा शहर को पूर्णतः ओ0डी0एफ घोषित कर दिया गया है।यह बहराइच के लिये गौरव की बात है। मंत्री जी ने कहा कि पिंक ट्वायलेट के अतिरिक्त अन्य 4 सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है जिनकी लागत 6-6 लाख रूपये होगी। जिसमें जेल में निरूद्ध कैदियों से मिलने आये परिजनों के लिये जिला कारागार के सामने, मोहल्ला चांदमारी में, कैलाश होटल दरगाह, गुल्लाबीर मन्दिर के निकट, इस दौरान एस0डी0एम0 सदर, अधिसाशी अधिकारी नगर पालिका, जे0ई0 नगर पालिका, जिला मंत्री जय प्रकाश शर्मा, राघवेेन्द्र प्रताप सिंह टिंकू, राहुल राय, प्रभा सोनी, पुष्पा चैधरी, डा0 प्रज्ञा त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष कन्हैंया सोनी, विनिप यज्ञसेनी, मनोज मिर्ची, मानवेन्द्र सिंह, पुष्पनाथ तिवारी, हर्षित श्रीवास्वत, वैभव जैन, बृजेन्द्र पाण्डेय, अखिलेश गोले, प्रियंका अग्रवाल, एकता जायसवाल, रीति श्रीवास्तव, विवेक दिक्षित, दुर्गेश पाण्डेय, अजीत सिंह, कार्यालय प्रभारी देवेन्द्र कुमार गुप्ता, मनोज जायसवाल, संजय जायसवाल, सतीश सिंह, सुदामा मिश्रा, राजेन्द्र गुप्ता, सुभम सोनी, समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।



Post Top Ad