ब्रेकिंग न्यूज़ (उत्तर प्रदेश) के पूर्व मंत्री श्री आजम खां पर 48 घंटे का प्रतिबंध - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 30, 2019

ब्रेकिंग न्यूज़ (उत्तर प्रदेश) के पूर्व मंत्री श्री आजम खां पर 48 घंटे का प्रतिबंध

 

                                                                                                   नई दिल्लीलोकसभा चुनाव के 4 चरण हो चुके हैं और तीन अभी और होने हैं। इस बीच नेताओं द्वारा बदजुबानी का दौर जारी है। इसी बदजुबानी पर लगाम कसने के लिए चुनाव आयोग अपना चाबुक चला रहा है। ताजा घटनाक्रम में चुनाव आयोग ने सपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान फिर कड़ी कार्रवाई की है। 
आयोग ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आजम खान को 48 घंटे तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि आजम खान 48 घंटों तक चुनाव प्रचार या अन्य सार्वजनिक राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। ये बैन कल सुबह 6 बजे से लागू होगा। सपा नेता को पहले भी प्रतिबंधित किया जा चुका है। बता दें कि बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा के खिलाफ सपा नेता आजम खान की अमर्यादित टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग उन पर 72 घंटे तक प्रचार करने पर रोक पहले भी लगा चुका है।  




 



Post Top Ad