अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा सहित कई संगठनो ने कांग्रेस को समर्थन दिया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 30, 2019

अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा सहित कई संगठनो ने कांग्रेस को समर्थन दिया



अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा सहित कई संगठनो ने कांग्रेस को समर्थन दिया

April 29, 2019 


 " alt="" />


वेब वार्ता/अजय कुमार वर्मा


लखनऊ। लखनऊ 29 अप्रैल।
लखनऊ से कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम को आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत की मौजूदगी में अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेन्द्र त्रिपाठी ने कांग्रेस को अपना समर्थन देने की घोषणा की।
मीडिया इंचार्ज अशोक सिंह ने बताया कि इस अवसर पर जय हिन्द जय भारत पार्टी के अध्यक्ष चतर सिंह कश्यप, मानव हित पार्टी के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंह कश्यप, राष्ट्रीय अपना दल के अध्यक्ष परशुराम निषाद, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के अध्यक्ष प्रेमचन्द बिन्द एवं जनसत्ता पार्टी के अध्यक्ष करण सिंह सैनी सहित कई अन्य प्रान्तीय एवं राष्ट्रीय सामाजिक संगठनों के प्रमुखों ने अपना समर्थन कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम को दिया है।
मीडिया इंचार्ज अशोक सिंह ने बताया कि आज कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रातः लोहिया पार्क मंे जनसम्पर्क किया। इसके उपरान्त व्यापक जनसम्पर्क करते हुए बादशाहनगर, प्रीतिनगर, अन्ना मार्केट में लेागों से मुलाकात की।






 


Post Top Ad